ग्राम प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) : विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता करना ग्राम प्रधान सरोजा देवी क
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) : विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता करना ग्राम प्रधान सरोजा देवी को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी नें ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करते हुए ग्राम पंचायत में तीन सदस्यीय समिति गठन को संस्तुति प्रदान किया है। मामला रामनगर विकास खंड की बहरामपुर ग्राम पंचायत का है। उक्त ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2017-18 में दो मार्गों का निर्माण कराया गया था। इसमें जांच के दौरान एक खड़ंजा मार्ग के निर्माण में द्वितीय श्रेणी की ईंट का प्रयोग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके अलावा एक मार्ग का बिना निर्माण कराए ही ग्राम प्रधान ने धनराशि का गबन किया है। इस खड़ंजा मार्ग के निर्माण में करीब 89 हजार रुपये ईंटों के नाम व 17 हजार 400 रूपये मजदूरी के नाम पर गबन किया। मामले की शिकायत ग्राम पंचायत के निवासी अनूप कुमार,द्रोपदी देवी एवं अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से किया। शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच कराई गई तो प्रथम ²ष्टया आरोप सही पाया गया। इसके आधार पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा। ग्राम प्रधान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके उपरांत डीपीआरओ ने कार्रवाई की संस्तुति कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी उमेश नारायण पांडेय ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किए जाने की पत्रावली जिलाधिकारी से अनुमोदन के लिए अग्रसारित किया। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान सरोजा देवी के वित्त एवं प्रशासनिक कार्यों पर रोक लगाते हुए ग्राम पंचायत में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दिया। समिति में अच्छेलाल, अनूप कुमार, कुसुमलता की देखरेख में ग्राम पंचायत के विकास कार्य संपन्न होंगे। खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में गठित समिति विकास कार्यों को कराएगी।