अधिकारियों ने गोशाला का किया निरीक्षण
अंबेडकरनगर : शासन के निर्देश के उपरांत बेसहारा जानवरों के लिए बनाए गए गो संरक्षण कें
अंबेडकरनगर : शासन के निर्देश के उपरांत बेसहारा जानवरों के लिए बनाए गए गो संरक्षण केंद्र में शनिवार को आलापुर तहसील क्षेत्र के चहोड़ा शाहपुर में एडीओ पंचायत रमाकांत मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी रवींद्रदेव यादव, ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गोवंशों को संरक्षण केंद्र में एकत्रित किया तथा उनके चारे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। एडीओ पंचायत रमाकांत मिश्र ने बताया कि शनिवार को कुल 55 गोवंश एकत्रित किए गए। यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा।
राजेसुल्तानपुर : विकास खंड जहांगीरगंज के लालमनपुर गांव में समाजसेवी चुन्नीलाल यादव के पशुशाला का उपजिलाधिकारी भरतलाल सरोज, बीडीओ चंद्रप्रकाश द्विवेदी, एडीओ पंचायत उमाशंकर यादव ने पहुंचकर जायजा लिया। पशुओं के पालन पोषण के साथ रखरखाव की जानकारी के साथ चारा, भूसा सहित अन्य की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों से सहयोग से करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने चुन्नीलाल को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।