सरकार की योजनाएं गांवों तक पहुंचाएं: सांसद
अंबेडकरनगर : सांसद डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि किसानों की समस्याओं को अधिकारियो
अंबेडकरनगर : सांसद डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि किसानों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने के साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी किसान मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर देंगे ताकि उन्हें पता चल सके कि सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए कौन सी योजनाएं चला रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं जनधन योजना, किसान फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, कौशल विकास योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इसका लोगों को
लाभ मिल रहा है।
किसान मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की बैठक रविवार को मुख्यालय के एक होटल में आहूत हुई। इसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रामप्रकाश यादव व सांसद डॉ. हरिओम पांडेय मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के निर्देशों पर मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्य करेंगे और हर चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। इस दौरान मंडल कार्यकारिणी का गठन के लिए जलालपुर विधानसभा में शीतला यादव, राम दरस उपाध्याय, प्रहलाद वर्मा तथा अजय ¨सह को नामित किया गया है। इसी प्रकार आलापुर में अंशुमान उपाध्याय, सुभाष वर्मा को दायित्व सौंपा गया है। टांडा विधानसभा में राजमणि ¨सह, अशोक कुमार निषाद तथा जगराम राजभर को मंडल संगठन का दायित्व सौंपा गया है। अकबरपुर विधानसभा में संतोष वर्मा, अर¨वद ¨सह व कटेहरी विधानसभा में उमापति मौर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर दिलीप तिवारी, मंडल अध्यक्ष भीटी दिलीप मिश्र, कौशलेंद्र निराला, लालजी दुबे, राजमणि ¨सह आदि मौजूद रहे।