चुनाव के जरिए कोटे की दुकान का चयन
अंबेडकरनगर : पूर्व सैनिक दयाशंकर शर्मा कोटेदार की लंबी छुट्टी पर जाने व करमिसिरपुर
अंबेडकरनगर : पूर्व सैनिक दयाशंकर शर्मा कोटेदार की लंबी छुट्टी पर जाने व करमिसिरपुर
ग्राम सभा को कुलहियापट्टी मजरे से अलग होने के बाद रिक्त हुए कोटे का चुनाव पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर चुनाव अधिकारी अशोक कुमार ¨सह के देखरेख में भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी ने दो दिन पूर्व मुनादी कराई थी। अशोक कुमार यादव, मुनीश कुमार यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार यादव प्रत्याशी रहे। तीनों प्रत्याशियों ने अपने वोटरों के साथ कतारबद्ध हुए, जिनकी वोटर लिस्ट से मिलान कराते हुए चुनाव अधिकारी अशोक कुमार ¨सह, सचिव फिरदौस आलम व सचिव बृजेश ¨सह ने गिनती की। दिनेश कुमार यादव के पक्ष में 348, मुनीश कुमार यादव के पक्ष में 285 व अशोक कुमार यादव के पक्ष में 28 लोगों ने समर्थन किया। दिनेश कुमार यादव 63 मत अधिक मिलने से कोटेदार के चयन की औपचारिकता पूरी की गई। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद थे।