Move to Jagran APP

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

: आप बुद्धजीवी समाज के व्यक्ति है। समाज को आप से बड़ी उम्मीद है। संघे शक्ति कलयुगे। संघ के म

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 10:07 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 10:07 PM (IST)
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

: आप बुद्धजीवी समाज के व्यक्ति है। समाज को आप से बड़ी उम्मीद है। संघे शक्ति कलयुगे। संघ के माध्यम से आप परिवर्तन की अलख जगा सकते हैं। यह उद्गार अधिवक्ता कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मेजर बलराम त्रिपाठी ने व्यक्त किया। कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत सूर्य प्रकाश तिवारी के मंत्रोच्चारण से हुआ। मुख्य अतिथि ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत संघ के अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी, कमला प्रसाद यादव, गंगाराम यादव, राम नरेश कनौजिया आदि ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।इसके बाद समिति के निवर्तमान अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मधुबन वर्मा को शपथ दिलाया। मधुबन वर्मा ने महामंत्री महेंद्र कुमार मिश्र को शपथ दिलाया। इसके उपरांत अन्य पदाधिकारियों को एक साथ शपथ दिलाई गई। अभिमन्यु यादव, अवधेश नायक, राम दुलार सेन, नरेंद्र पांडेय, शेर बहादुर ¨सह, राम नरेश कनौजिया, महामंत्री कमला प्रसाद यादव, गंगाराम यादव, नृपेंद्र ¨सह श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद सिद्दीकी व संचालन पूर्व अध्यक्ष महेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.