प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाने पर खुशी
अंबेडकरनगर : प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस का महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश
अंबेडकरनगर : प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस का महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिलाध्यक्ष सैयय्द मेराजुद्दीन किछौछवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि अब भारत की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।प्रियंका की सक्रियता का असर लोकसभा चुनाव में दिखाई पड़ेगा। मीडिया प्रभारी डॉ. विजय शंकर तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर एवं ज्योतिरादित्य ¨सधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर कांग्रेस में 2019 के रणनीति में जीत तय कर दी है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मना कर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। जिला महासचिव सूखीलाल वर्मा, आलोक पाठक, रेहान जैदी,अमित जायसवाल, विश्वामित्र, विजय कुमार ¨सह, अवधेश कुमार मिश्र, गुलाम रसूल छोटू, नंद कुमार गुप्त, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, आसाराम यादव, अमृतराज वर्मा आदि मौजूद रहे। जलालपुर : पूर्व प्रधान मंत्री स्व. रजीव गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय वर्मा ने खुशी जताई है। जिला महामंत्री आलोक पाठक ने कहा कि प्रियंका गांधी की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इससे प्रदेश की चुनाव प्रभारी होने पर पार्टी की लोकप्रियता बढ़ गई। सुनील ¨सह, अबू सहमा, नजरे आलम, राजपति सिह, डॉ. नंदलाल चौधरी, अमानुल्लाह, इब्ने अली जाफरी आदि ने खुशी का इजहार किया।