Move to Jagran APP

केंद्र व प्रदेश सरकार जन विरोधी : कांग्रेस

अंबेडकरनगर : सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी जलालपुर विधानसभा क

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:25 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:25 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार जन विरोधी : कांग्रेस
केंद्र व प्रदेश सरकार जन विरोधी : कांग्रेस

अंबेडकरनगर : सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी जलालपुर विधानसभा की जनसभा सम्मनपुर बाजार में आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए कमेटी के सदस्य सुनील मिश्र ने कहा कि आज समाज के सभी वर्ग मंहगाई से त्रस्त हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। रुपये का अवमूल्यन निरंतर जारी है, डीजल-पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। पीसीसी सदस्य डॉ. नंदलाल चौधरी ने कहा कि भाजपा एक सांप्रदायिक पार्टी है आने वाले चुनाव में जनता इनको निश्चित रूप से सबक सिखाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय वर्मा ने कहा कि किसान मजदूर बुनकर सभी इस सरकार की नीतियों से ऊब चुके हैं। सभा में मुख्य रूप से अबू सहमा, अमरनाथ यादव, सुशील गौतम, संतराम राजभर, अकील अहमद, इसहाक अहमद, संतोष तिवारी, ताराकांत त्रिपाठी मौजूद रहे। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल भी हुए जिसमें अमीरुल हसन, यासीन कुरैशी, इसराइल कुरैशी, गुलाम रसूल कुरैशी, अहमद खान, सिराज अंसारी, मोहम्मद कय्यूम, मुस्ताक अहमद, वली उल्लाह आदि शामिल हुए।

loksabha election banner

भाकियू ने किया प्रदर्शन

अंबेडकरनगर : एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मोहम्मद कैफ, परीक्षित, रूदल वर्मा, मुमताज, रफीक अहमद, शिवपूजन, कमलेश राजभर, वीरेंद्र तिवारी, फूलबदन, फूलकली, विद्यावती, अनीता देवी, सुमेरा देवी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.