शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर राख
मजरे गोसाई का पूरा में बीती रात शॉर्ट-सर्किट से रिहायशी खपरैल मकान में आग लग गई। इसमें पीड़ित की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित के मुताबिक इसमें उसकी पांच लाख से अधिक की संपत्ति की क्षति हुई है। पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब तीन घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। सुबह राजस्वकर्मियों ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। गांव निवासी लाल बहादुर निषाद पुत्र करिया प्रसाद का परिवार बीती रात करीब आठ बजे घर में मौजूद था। इसी बीच घर
अंबेडकरनगर : भीटी थाना क्षेत्र के गांव भीटी के मजरे गोसाईं का पूरा में बीती रात शॉर्ट-सर्किट से रिहायशी खपरैल मकान में आग लग गई। इसमें ग्रामीण की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित के मुताबिक इसमें उसकी पांच लाख से अधिक की संपत्ति की क्षति हुई है। पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब तीन घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। सुबह राजस्वकर्मियों ने पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
गांव निवासी लाल बहादुर निषाद पुत्र करिया प्रसाद का परिवार बीती रात करीब आठ बजे घर में मौजूद था। इसी बीच घर के अंदर लगे विद्युत बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट से चिगारी निकलने लगी। यह देख घर वाले घबराकर बाहर की तरफ भाग निकले। कच्चा मकान होने के कारण आग वहां रखे कपड़ों, बिस्तर में लग गई। देखते ही आग ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया। परिवारीजनों ने गुहार लगा दी। ग्रामीणों ने बताया काफी प्रयास के बाद भी अग्निशमन कर्मियों का फोन नहीं लगा। ग्रामीणों ने घंटों प्रयास कर आग बुझाई। तब तक पूरी गृहस्थी खाक हो चुकी थी। इसमें उनके घर की चार महिलाओं का आभूषण, कपड़े, बिस्तर, बेड, सोफा, चारपाई, तख्त, फर्नीचर, खाद्यान्न, पंखे, टीवी, कूलर, बर्तन, बॉक्स, आलमारी, आवश्यक कागजात, साइकिल आदि के अलावा अन्य गृह उपयोगी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। एसडीएम देवी दयाल वर्मा ने बताया पीड़ित परिवार को खाद्यान्न के लिए कोटेदार को निर्देशित किया गया है।