संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली
अमरूद तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:48 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:07 AM (IST)
अंबेडकरनगर : राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के समडीह (फुलवरिया) गांव में रविवार की देर शाम अमरूद तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। आपसी कहासुनी के दौरान एक पक्ष के दीनानाथ यादव पुत्र रामकिशोर के दाहिने हाथ की उंगलियों में गोली लग गई। पीड़ित दीनानाथ ने गांव के एक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है दीनानाथ को हाथ में गोली लगी है, लेकिन गोली कब और किसने मारी इसकी सटीक जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने बताया घायल दीनानाथ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें