माल्यार्पण कर बूथ कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
अंबेडकरनगर : बूथ समिति अभिनंदन समारोह की शुरुआत जलालपुर दक्षिणी के मालीपुर से की गई। 1
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:18 PM (IST)
अंबेडकरनगर : बूथ समिति अभिनंदन समारोह की शुरुआत जलालपुर दक्षिणी के मालीपुर से की गई। 15 नवंबर तक चलने वाले बूथ समिति के सदस्यों का अभिननदंन समारोह आयोजित कर बूथों को मजबूती देना है। इसी कड़ी में सांसद डॉ. हरिओम पांडेय ने मालीपुर पहुंच इसका शुभारंभ किया। सांसद ने बूथ अध्यक्ष चंदन चौहान, राजितराम चौहान, राम दयाल और हर्षवर्धन के साथ समिति के कुल 21 सदस्यों का माला पहनाकर उत्साह वर्धन किया। सांसद ने सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधूरे काम को समयावधि में पूरा करने की हिदायत अधिकारियों को दी। किसान मोर्चा के अवध प्रांत उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष रणविजय ¨सह, महेंद्र ¨सह, चंद्रमणि द्विवेदी, तुलसीलाल यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें