पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी भाजपा
पंचायत चुनाव के ²ष्टिगत भाजपा कार्यालय पर राम नगर ब्लॉक के ग्राम संयोजक ब्लाक अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें पंचायत चुनाव सक्रियता से लड़ने को कहा7
अंबेडकरनगर : पंचायत चुनाव के ²ष्टिगत भाजपा कार्यालय पर राम नगर ब्लॉक के ग्राम संयोजक, ब्लाक संयोजक, जिला पंचायत क्षेत्र संयोजक की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। इसीलिए भाजपा सरकार अनेक प्रकार की योजनाओं से गांवों को आच्छादित कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों, छात्रों, बेरोजगारों, मजदूरों, महिलाओं, दिव्याजनों आदि को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक जयराम विमल ने की और संचालन मंडल अध्यक्ष भगवान पांडेय ने किया। जिला सह संयोजक सुरेश कन्नौजिया, आदित्य सिंह, सुमित दिवेदी, आनंद जायसवाल, विजय गुप्त, रोशन निषाद, सेवा राम वर्मा, अर्जुन कुमार, राजमन मौर्य, चंद्रभूषण तिवारी, वृजराज यादव, सुशील चौरसिया, मनोज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।