भाजपा से घबराकर बना महागठबंधन
अंबेडकरनगर : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा
अंबेडकरनगर : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध भाजपा सरकारों का अभियान विपक्षियों को रास नहीं आ रहा है। महागठबंधन इसी का परिणाम है। रामनगर में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का भरोसा दिलाते हुए केंद्र में पुन: भाजपा की सरकार बनवाने के लिए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव अभियान शुरू करने का आह्वान किया। वह रविवार देर शाम रामनगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल के आवास पहुंची। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमशीला यादव, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कनौजिया, सुनीत द्विवेदी, गुड्डू ¨सह, फूलमती यादव, जिला उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, बबीता जायसवाल, सुरेश कनौजिया, सुरेश गुप्त, अखिलेश मद्धेशिया, सेवाराम वर्मा आदि ने स्वागत किया।