एकात्म मानवतावाद से प्रेरणा लेने की जरूरत
अंबेडकरनगर : पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन में सुचिता को ब
अंबेडकरनगर : पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन में सुचिता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने आलापुर विधानसभा के लखनडीह बूथ पर कमल कलश के साथ समर्पण दिवस की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि एकात्म मानवतावाद से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्हें एक असाधारण सं़गठन कर्ता के रुप में जाना जाता है जिन्होंने की देशभक्त एवं मेहनती कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित था। समर्पण दिवस के कार्यक्रम में बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता अपने भावों का समर्पण करेंगे तथा नमो एप के माध्यम से आर्थिक समर्पण करेंगे। बूथ स्तर पर कमल कलश में आर्थिक सहयोग से एकत्र समर्पण राशि को चेक या नमो एप के माध्यम से पार्टी तक पहुंचाई जाएगी। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पांच दिवस तक समर्पण दिवस के रूप मनाएगी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर अन्य महापुरुषों की भांति पं. दीनदयाल उपाध्याय की भी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आलापुर विधायक अनीता कमल ने सोलहवां बूथ पर समर्पण दिवस की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जिससे कार्यकर्ता काम करते हुए सर्वस्व समर्पण का भाव रखता है। जिला उपाध्यक्ष घिसियावन मौर्य, मंडल अध्यक्ष अर¨वद उपाध्याय व जयप्रकाश पांडेय ने अभी अपने-अपने बूथ पर कार्यक्रम किया। बूथ अध्यक्ष रूपेश वर्मा, सूर्यभान करिया, बलराम पांडेय, दिनेश लाल, रमाकांत पांडेय, गो¨वद प्रजापति, रामजी निषाद एवं दिलीप गौतम आदि मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने टांडा विधानसभा क्षेत्र के सुलेमपुर बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।