भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या में तीन पर मुकदमा
बूथ अध्यक्ष की फावड़े से हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के करमपुर बरसावा निवासी सतीश ने भाजपा बूथ अध्यक्ष राजकुमार से 50 हजार रुपये उधार लिए थे जो वापस नहीं कर रहे थे। कई दिनों से राजकुमार और सतीश में कहासुनी हुआ करती थी। रविवार की
अंबेडकरनगर : भाजपा बूथ अध्यक्ष की फावड़े से हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के करमपुर बरसावा निवासी सतीश ने भाजपा बूथ अध्यक्ष राजकुमार से 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जो वापस नहीं कर रहे थे। कई दिनों से राजकुमार और सतीश में कहासुनी हुआ करती थी। रविवार की शाम करीब आठ बजे राजकुमार पांडेय सेवागंज बाजार से वापस घर आ रहे थे। पहले से गांव के बाहर अपने ट्यूबवेल पर घात लगाकर बैठे सतीश पांडेय, शिवकुमार उर्फ टेलर, मंशाराम उर्फ डॉक्टर ने फावड़े से हमलाकर राजकुमार की गला काटकर हत्या कर दी। गांव के लालजी पांडेय ने राजकुमार की चीख सुनकर दौड़े और गुहार लगाया। जब तक लोग पहुंचे आरोपित भाग निकले। चर्चा के मुताबिक खेत की सिचाई को लेकर भी विवाद हुआ था। एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी अवनीश मिश्र, सीओ अमरबहादुर ने पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया पिता रघुनंदन पांडेय की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
---------
परिवारीजन रो-रोकर बेहाल : राजकुमार की हत्या पर करमपुर बरसावां गांव गम में डूब गया। मां रामा देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो रहा था। राजकुमार पांडेय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शादी भी नहीं हुई थी। अन्य दोनों भाई व पिता खेती बाड़ी करते है। परिवारीजन को क्या पता कि सेवागंज बाजार वापस उनका मृत शरीर घर आएगा। वह काफी मिलनसार भी थे।
---------
अंतिम संस्कार में शामिल हुए भाजपा नेता : भाजपा बूथ अध्यक्ष राजकुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को घर पहुंचा। अंतिम संस्कार सरयू नदी के गोविदपुर केवटाही घाट पर किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा कपिलदेव वर्मा, अवधेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, अमित पांडेय समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अवधेश द्विवेदी ने कहा पार्टी ने निष्ठावान साथी खो दिया है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है।