Move to Jagran APP

भाजपा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का वृहद समूह : शेष नारायण

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सांगठनिक ढांचे का हाल जानने व कार्यक्रमों की तैयारी के लिए दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:22 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:03 AM (IST)
भाजपा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का वृहद समूह : शेष नारायण
भाजपा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का वृहद समूह : शेष नारायण

अंबेडकरनगर : भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के जिले में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सांगठनिक ढांचे का हाल जानने व आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए वह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचे।

loksabha election banner

अकबरपुर मंडल के सैदापुर, कुर्की और नगर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि भाजपा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का वृहद समूह है। इसके बल पर कठिन कार्य को पूरा किया जा रहा है। कोरोना महामारी में कार्यकर्ताओं का सहयोग प्रशंसनीय रहा। जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की अध्यक्षता में उनका स्वागत किया गया। संचालन महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। टांडा विधायक संजू देवी, अनीता कमल, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, भारती सिंह, दिनेश पांडेय, डॉ. आनंद बहल, धर्मराज निषाद, त्रयंबक तिवारी, दीपक तिवारी, ज्ञानसागर सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह (मोनू), कोषाध्यक्ष रितु बहल, रामशब्द यादव, शिवपूजन, लीलावती वर्मा, रजनीश सिंह, डॉ. पूनम राय, अमरनाथ सिंह ने स्वागत किया।

यादवनगर में किया गया स्वागत: क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का यादवनगर में स्वागत किया गया। पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अवधेश द्विवेदी, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, शिवनायक वर्मा, रमाशंकर सिंह, मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, कृष्ण कुमार मिश्र, विक्की तिवारी, पवन पंडित, अखिलेश तिवारी, रवींद्र कुमार, राहुल त्रिपाठी, पवन तिवारी, सुमन पांडेय, रफत एजा•ा, उपमा पांडेय, मंजू मिश्रा, मनोरमा मिश्रा, ओमप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कटेहरी में जिला उपाध्यक्ष राना रणधीर सिंह, अमरजीत मौर्य आदि ने बुके और माला देकर उनका स्वागत किया। शिवबाबा में जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सुनील रजाभर ने स्वागत किया। तहसील तिराहे पर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता, मनोज गुप्त, गौरव उपाध्याय, आदर्श चौधरी ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.