छज्जा गिरा वृद्धा की मौत, किशोर घायल
अंबेडकरनगर : मकान का छज्जा गिरने से वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घ
अंबेडकरनगर : मकान का छज्जा गिरने से वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करया गया। पुलिस मामले की जानकारी से ही इंकार किया। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बौरांव गांव का है। गांव निवासी सोहनलाल कनौजिया की (61) वर्षीय वृद्ध पत्नी रेशम देवी रविवार की प्रात: अपने नाती 14 वर्षीय टांडा कोतवाली क्षेत्र के सुलेमपुर निवासी नीरज पुत्र फूलचंद्र कनौजिया गांव में ही स्थित अपने दूसरे मकान पर उपले लेने गई थी। इसी दौरान उनकी निगाह मकान पर लगे टीन शेड ऊपर लगी ईंट पर गई। यह गत दिवस आई आंधी के दौरान नीचे गिर गयी थीं। उन्होंने नाती नीरज को बांस की सीढी़ पर चढा़कर उसके सहारे गिरी ईंट को फिर से टिनशेड पर लगाने की जुगत में लग गईं और वह नीचे से ईंट पकड़ा रहीं थीं। जबकि नीरज ईंट को महज दीवार के सहारे बने बेहद कमजोर छज्जे पर ईंट इक्ट्ठा कर रहा था, इसी दौरान अचानक भार बढ़ने से छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके नीचे नीरज दब गया, जबकि छज्जे का किनारा वृद्धा के गले पर लगा जिससे उसका गला कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नीरज को रामनगर पीएचसी पर लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार करवा दिया। थानाध्यक्ष संतोष ¨सह विसेन के मुताबिक उन्हें मामले की कोई सूचना नहीं मिली है।