Move to Jagran APP

बेकल उत्साही सम्मान से नवाजे जाएंगे बांसुरी वादक

अंबेडकरनगर : जिले के प्रसिद्ध युवा कवि, चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को साहि

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2018 10:21 PM (IST)
बेकल उत्साही सम्मान से नवाजे जाएंगे बांसुरी वादक
बेकल उत्साही सम्मान से नवाजे जाएंगे बांसुरी वादक

अंबेडकरनगर : जिले के प्रसिद्ध युवा कवि, चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को साहित्यिक योगदान के लिए बेकल उत्साही सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष इस सम्मान के लिए इलाहाबाद गुफ्तगू चयन समिति द्वारा मुकेश प्रजापति मधुर का नाम चयनित किया है। उन्हें यह सम्मान आगामी 29 अप्रैल को इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित ¨हदुस्तानी एकेडेमी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुकेश प्रजापति मधुर द्वारा काव्य रचनाओं से सुसज्जित की गई पुस्तक'अजोरिया में गांव'का भी समारोह पूर्वक विमोचन किया जाएगा। मुकेश प्रजापति मधुर का नाम इस सम्मान के लिए चयनित होने से जिले के तमाम नामचीन कवियों व शायरों में हर्ष है। राशिद अनवर राशिद, समाजसेवी अंशु बग्गा, प्रवीण गुप्त, आर्य हरीश कौशलपुरी, दुर्गा प्रसाद निर्भीक, बसंत साकेती, अयोध्या प्रसाद विकल, कोमल शास्त्री आदि कवियों ने खुशी जाहिर की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.