पशु आश्रय स्थलों के बिगड़ रहे हालात
अंबेडकरनगर : न्याय पंचायत स्तर पर बनाए गए अस्थाई गोशालाओं में बेसहारा जानवरों के साथ कि
अंबेडकरनगर : न्याय पंचायत स्तर पर बनाए गए अस्थाई गोशालाओं में बेसहारा जानवरों के साथ किसानों द्वारा अपने पालतू जानवरों को भी लाकर छोड़ने से गौशाला में गोवंशों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित सरस हाट में अस्थायी तौर पर बनाए गए प्रतापपुर चमुर्खा न्याय पंचायत के अस्थाई गोशाला में गोवंशों की संख्या 150 पार कर गई है। पांच दिन में ही यहां चारा के अभाव में गोवंश तड़प रहे है, लेकिन गोवंश का संरक्षण करने का दावा करने वालों मे कोई भी इसे देखने नहीं पहुंचा। हालात यही रहे तो कुछ दिन में स्थिति संभाले नहीं संभलेगी। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने सरस हाट में बनाए गए अस्थायी गोशाला का निरीक्षण भी किया और वहां पर मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी साधूसरन से खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत से फोन कर वार्ता करवाने की बात कहीं। जिलाधिकारी ने जनता व प्रधानों के सहयोग से चारे आदि की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया, लेकिन यदि जनता में सहयोग की भावना ही होती तो वह अपने ही जानवरों को खुला नहीं छोड़ते।