विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में गांवों की 25 सड़कों की होगी मरम्मत, खर्च होंगे 8.83 करोड़ रुपये

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:14 PM (IST)

अंबेडकरनगर में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद 25 जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कराएगी। इस परियोजना पर 42.50 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए 8.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अंबेडकरनगर में 25 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत होगी।

  2. 42.50 किलोमीटर सड़कों पर 8.83 करोड़ खर्च होंगे।

  3. मंडी परिषद द्वारा मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ग्रामीण क्षेत्र की 25 जर्जर सड़कों की मरम्मत कराएगी। कुल 42.50 किलोमीटर लंबी सड़कों पर 883.08 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन ने पहली किस्त में मंडी विकास निधि से 314.43 लाख और सेस परिषद अंश से 568.65 लाख रुपये आवंटित किए हैं। सड़कों की मरम्मत और उन्हें गड्ढामुक्त कराने के लिए एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने गत अप्रैल और मई में प्रस्ताव दिया था।

चयनित मार्गों में घटकना ताराखुर्द से इब्राहिमपुर मुबारकपुर, बेवाना से उदयपुर निषाद बस्ती, दुर्बल के खेत से रायपट्टी होते हुए जूनियर हाईस्कूल कदियापुर, शुकुलपट्टी से टेकनपुर कदनापुर और चिनगी से भरथुआ संपर्क मार्ग शामिल हैं।

आनंदनगर चौराहे से बड़ी नहर के किनारे टिकुलीगंज पिच मार्ग, भिखारीपुर से श्रवणक्षेत्र, बसिया संपर्क मार्ग, डंडारी गांव से जोलहापुर, जीवत नर्सरी से गोलपुर और अकबरपुर-मालीपुर मार्ग से गानेपुर तक भी काम होगा।

इसके अलावा उदयराज के भट्टे से अंसारी बस्ती मछलीगांव, कन्नूपुर से पट्टी चौराहा, कन्नुपुर बड़े मार्ग से नरायनपुर होते हुए रुकनुद्दीनपुर, रेहताखुर्द संपर्क मार्ग, जलालपुर मार्ग से लहगी का पूरा, नसीरपुर से तुलसीपुर, बढ़ईपुर संपर्क मार्ग और सैदापुर-सिकंदरपुर मार्ग पर इटरौरा में मरम्मत होगी।

तेंदुआ पियारेपुर पिच मार्ग से भसड़ा, गिरधरामऊ से आदर्श विद्यालय भुवालपुर, दरियापुर माइनर से फरीदपुर होते हुए रसूलपुर, हुसैनपुर ग्रंट, बिसुनपुर बजदहा और शाहपुर माइनर से खतमी तक के मार्ग भी सुधारे जाएंगे।