अंबेडकरनगर में इन क्रय केंद्रों पर शुरू हुई धान की खरीद, किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं
अंबेडकरनगर जिले में धान की खरीद शुरू हो चुकी है। किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्र खोले गए हैं, ...और पढ़ें

भीटी और बरियावन केंद्र पर धान की खरीद शुरू।
HighLights
अंबेडकरनगर में धान खरीद शुरू
किसानों के लिए क्रय केंद्र खुले
उचित मूल्य और सुविधाएं मिलेंगी
संवाद सूत्र, भीटी/सम्मनपुर। धान क्रय केंद्र बी-पैक्स भीटी एवं सहकारी संघ बरियावन पर सोमवार को खरीद शुरू की गई। बरियावन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, भीटी में उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कांटा की पूजन तथा माल्यार्पण किया। सहकारी संघ बरियावन का भवन जर्जर होने के कारण यह वर्षों से बंद पड़ा था। इससे क्षेत्रीय किसानों को सिझौली मंडी अकबरपुर की दौड़ लगानी पड़ती थी। सोमवार को शिवतारा गांव के किसान मुर्तजा का धान केंद्र पर तौल के लिए आया।
केंद्र प्रभारी श्रीनाथ यादव ने किसान को फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि सहकारी संघ बरियावन को धान क्रय केंद्र बनने से हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। विधानचंद्र चौधरी, ओमप्रकाश यादव, आदर्श चौधरी, सेवाराम पटेल, महेंद्र वर्मा, रामदयाल वर्मा और अतुल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
भीटी के बी-पैक्स पर सोमवार को उपजिलाधिकारी ने खड़सा के किसान श्याम बहादुर को माला पहनाकर तौल शुरू कराया। उन्होंने किसानों से अपनी उपज क्रय केंद्रों पर ही बेचने तथा बिचौलयों से बचने का आह्वान किया। किसी भी तरह की समस्या होने की स्थिति में उन्हें सूचित करने को कहा। सूचना मिलने पर तत्काल किसानों की समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
केंद्र प्रभारी नीरज त्रिपाठी को किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने के प्रति आगाह किया। टोकन के अनुसार धान की खरीद करने का निर्देश दिया। अन्नदाताओं के साथ अच्छा व्यवहार, बैठने की उत्तम व्यवस्था, जलपान व्यवस्था करने का निर्देश दिया। ऐसा न करने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी।
केंद्र प्रभारी नीरज त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन किसान श्याम बहादुर का करीब 52 क्विंटल, राधेश्याम का 40 समेत 92 क्विंटल की खरीद की गई। मंगलवार के लिए कई किसानों को टोकन दिया गया है। समिति अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, युवराज, अशोक, शत्रुघ्न सिंह, राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।