विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में निबियहवा पोखरा के पास जल जीवन मिशन के पाइप जले, 9 लाख के नुकसान का अनुमान

Published: Sun, 19 Apr 2026 06:02 PM (IST)

अंबेडकरनगर के अकबरपुर में निबियहवा पोखरा के पास एक बाग में आग लगने से जल जीवन मिशन ग्रामीण की निजी कार्यदायी संस्था के गोदाम में रखी पाइपें जल गईं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अंबेडकरनगर में जल जीवन मिशन की पाइपें जलीं।

  2. आग से लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ।

  3. अग्निशमन दल और निगम कर्मी आग बुझाने में जुटे।

जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली के बसखारी मार्ग निबियहवा पोखरा के पास बाग में लगी आग से बगल गोदाम में रखी जल जीवन मिशन ग्रामीण के निजी कार्यदायी संस्था की पाइप जल गईं। जल निगम के अधिशासी अभियंता कमला शंकर ने बताया कि लगभग नौ लाख रुपये कीमत की पाइपें जलीं हैं।

कार्यदायी संस्था तथा निगम के कर्मियों संग अग्निशमन दल आग बुझाने में लगा है। जलालपुर, अकबरपुर तथा टांडा से अग्निशमन वाहन लगाए गए हैं।