सपनों को मिलेगी उड़ान, 24 अगस्त को अंबेडकरनगर में लगेगा भव्य रोजगार मेला
अंबेडकरनगर में 24 अगस्त को राजकीय आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। इसमें 18 से 40 वर्ष के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
24 अगस्त को अंबेडकरनगर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित।
राजकीय आईटीआई परिसर में निजी कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर।
18-40 वर्ष के पंजीकृत अभ्यर्थी कर सकते हैं मेले में प्रतिभाग।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। राज्य सरकार के मिशन रोजगार में बेरोजगारों के लिए सेवा योजन कार्यालय से आगामी 24 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से एक दिनी मेला का आयोजन राजकीय आईटीआई परिसर में होगा। जिला सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में देश एवं प्रदेश के निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां यहां बेरोजगार पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को सेवायोजित करने के लिए प्रतिभाग करेंगी।
मेले में 18 से 40 वर्ष तक आयु के कक्षा 10वीं व 12वीं समेत उच्चतर योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रत्येक बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के उपरांत ही मेला में प्रतिभाग कर सकते हैं।
