विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजली समस्याओं के लिए कार्यालय जाने का झंझट खत्म, अब वॉट्सएप पर होगा समस्या का समाधान

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:26 PM (IST)

अंबेडकरनगर में बिजली उपभोक्ताओं को अब समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने 7669003409 चैटबॉट हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिजली समस्याओं के लिए कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं।

  2. मध्यांचल विद्युत निगम ने चैटबॉट हेल्पलाइन शुरू की।

  3. वाट्सएप नंबर 7669003409 पर मिलेगी सभी जानकारी।

जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। अब मीटर बदलने, गलत बिल की शिकायत, खुद बिल बनाने और बिल की जानकारी के लिए अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता व एसडीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

उपभोक्ता वाट्सएप पर ''हेलो'' लिखकर सभी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने इसके लिए 76690 03409 चैटबाट हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

इस नंबर पर मैसेज करते ही उपभोक्ताओं को समाधान मिलेगा। माह पूरा होने से तीन दिन पहले बिल का मैसेज और जमा करने के लिए आनलाइन लिंक मिलेगा। उपभोक्ता शिकायत दर्ज करने के साथ ही बिल भी जमा कर सकेंगे। इस सेवा का नाम चैटबाट रखा गया है।

बिलिंग मैसेज के साथ शिकायत के लिए आठ विकल्प दिए जाएंगे। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अवर अभियंता और एसडीओ को भेज दी जाएगी, जहां से निस्तारण किया जाएगा। यह सेवा 24 घंटे मोबाइल पर उपलब्ध रहेगी। जिले के अकबरपुर, जलालपुर, टांडा व आलापुर चारों उपखंडों के 42 विद्युत उपकेंद्रों से 4.40 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- छह दशक बाद कल खुलेगी किशाऊ की किस्मत, उत्तराखंड से दिल्ली तक छह राज्यों में बदलेगा बिजली-पानी का गणित

अभी तक गलत बिल, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, मीटर बदलने और नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को जेई व एसडीओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। बिल जमा करने के लिए काउंटर पर घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता था। कभी नेटवर्क फेल, तो कभी कर्मचारी नहीं मिलते थे। नई सुविधा से इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

उपभोक्ता चैटबाट नंबर पर हेलो लिखकर अपना कनेक्शन नंबर भेजेंगे और विकल्प चुनकर समस्या दर्ज कराएंगे। एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर विभाग में रजिस्टर्ड नहीं है, उन्हें इस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा।
-रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता