अंबेडकरनगर में धान खरीद के लिए 99 सेंटर तैयार, जल्द शुरू होगा किसानों का रजिस्ट्रेशन; इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
अंबेडकरनगर में धान खरीद के लिए 99 केंद्र तैयार हो गए हैं और 1 नवंबर से खरीद शुरू होगी। किसानों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
अंबेडकरनगर में धान खरीद के लिए 99 केंद्र तैयार।
1 नवंबर से धान खरीद प्रक्रिया होगी शुरू।
छोटे और महिला किसानों को मिलेगी प्राथमिकता।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। समय-समय पर हल्की बारिश एवं प्रतिकूल मौसम से धान की फसल को संजीवनी मिली है। बारिश ऐसे ही होती रही तो अच्छी उपज किसानों को मिलने की उम्मीद है। किसानों को धान का अच्छा मूल्य मिल सके और उन्हें भाग-दौड़ न करना पड़े, इसलिए खाद्य विभाग खरीद की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। एक नवंबर से खरीद शुरू होगी। 99 केंद्रों का खरीद के लिए अनुमोदन कर दिया गया है। अब खरीद केंद्रों पर जियो टैगिंग सहित अन्य प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
धान की बिक्री के लिए किसानों का पंजीयन अनिवार्य है। किसानों के पंजीयन व मिल सत्यापन का कार्य चल रहा है। किसान खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड संख्या व मोबाइल नंबर आदि विभागीय पोर्टल पर फीड कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। मिलों का जियो टैगिंग, केंद्रों का जियो टैगिंग, भार वाहनों पर जीपीएस प्रणाली से युक्त किया जा रहा है।
यहां पर होगी धान की तौल
नवीन मंडी सिझौली में 10 केंद्र, कटेहरी, भीटी, टांडा, बसखारी, जलालपुर, भियांव, रामनगर तथा जहांगीरगंज ब्लाक में खाद्य विभाग के 42 केंद्र संचालित होंगे। इसी तरह से पीसीएफ क्रय एजेंसी द्वारा बी-पैक्स ताराखुर्द, जल्लापुर मसेढ़ा, कुर्चा, पहाड़पुर टड़वा, रामपुर रामपट्टी, जिला सहकारी सभा, बेवाना, औरंगनगर, डोमनेपुर, सुमेरपुर, अन्नावां, भीटी, जलालपुर परशुरामपुर, पिगिरियावां, खजुरी करौंदी, अरई, जीवत, बड़ागांव को केंद्र बनाया गया है।
रेवई मालीपुर, जलालपुर संघ, किशुनपुर कविरहा, बड़ागांव काजी, बसखारी, बसहिया गंगासागर, समदहा मजगवां, बरई चहोड़ा, मूसेपुर, ऐनवा इंदलपुर, बलरामपुर, राजेपुर भी शामिल है। पीसीयू के 19, मंडी समिति के दो एवं भारतीय खाद्य निगम क्रय एजेंसी का एक केंद्र भी शामिल है।
धान खरीद की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। केंद्र निर्धारण के साथ मिलों के सत्यापन के बाद जल्द ही कृषक पंजीयन के लिए विभागीय पोर्टल खुलेगा। खरीद में छोटे व महिला किसानों को वरीयता दी जाएगी। -गोरखनाथ त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
