विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Published: Sun, 31 May 2026 10:53 PM (IST)

अंबेडकरनगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बच्चे को जन्म देने के बाद महिला को घर से निकालने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म।

  2. बच्चे को जन्म देने के बाद घर से निकाला।

  3. आरोपी शिवम दुबे भदोई मोड़ से गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, मालीपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बच्चे को जन्म देने के बाद घर ने निकाले के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। मालीपुर के एक गांव की युवती को भदोई दुबे का पुरवा के अभ्युदय उर्फ शिवम दुबे ने करीब 10 वर्ष पहले अपहृत कर लिया था।

युवती के स्वजन ने कोई विरोध नहीं किया था। दोनों घर से दूर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस बीच बेटी को जन्म दिया, यह करीब पांच वर्ष की है। इस बीच दोनों घर आ गए। पत्नी मायके चली गई। दो माह पहले शिवम के शादी की जानकारी हुई तो विरोध शुरू कर दिया। इससे नाराज शिवम गाली देते हुए मारपीट कर अपमानित करते हुए भगा दिया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शिवम के खिलाफ एससी/एसटी, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपित को भदोई मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।