विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर: साइबर ठगों के जाल में फंसा कारोबारी, फर्जी ऐप के जरिए उड़ाए 6 लाख

Published: Tue, 18 Aug 2026 04:36 PM (IST)

अंबेडकरनगर में एक दिल्ली के कारोबारी को साइबर ठगों ने फर्जी ऐप के जरिए धमकी देकर 6 लाख रुपये ठग ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. फर्जी ऐप के जरिए व्यवसायी से 6 लाख ठगे।

  2. साइबर ठगों ने डेटा हैक कर धमकी दी।

  3. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। साइबर ठगों ने फर्जी एप के जरिए व्यवसायी को धमकी देकर आनलाइन छह लाख रुपये ठग लिया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। जलालपुर के श्यामपुर निवासी प्रदीप कुमार दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। गत दिनों खाली समय में वह मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर आए फर्जी मैसेज के झांसे में आकर एप डाउनलोड कर लिया।

एप में पूछी जानकारी व्यवसायी ने भर दिया। इससे साइबर ठगों ने एप के जरिए व्यवसायी का पूरा डाटा हासिल कर लिया। इसके बाद साइबर ठगों ने ऑनलाइन नुकसान पहुंचाने और धमकी देकर तीन बार दो-दो लाख करके छह लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित को ठगी का एहसास होने पर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर लखनऊ में अपराध संख्या शून्य पर एफआइआर दर्ज कर विवेचना यहां से संबंधित होने के कारण साइबर थाना स्थानांतरित की गई है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है।