Move to Jagran APP

दो मतों से चली गई रेखा सिंह की जिपं अध्यक्षी

कड़ी रस्साकशी के बीच महज दो वोटों से जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की कुर्सी गुरुवार को चली गई। सदन में अविश्वास मत 48-2 से पास हो गया। इसके रेखा सिंह समर्थक चुपचाप निकल गए, जबकि पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत केशरीदेवी समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 06:29 AM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 06:29 AM (IST)
दो मतों से चली गई रेखा सिंह की जिपं अध्यक्षी
दो मतों से चली गई रेखा सिंह की जिपं अध्यक्षी

जासं, प्रयागराज : कड़ी रस्साकशी के बीच महज दो वोटों से जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की कुर्सी गुरुवार को चली गई। सदन में अविश्वास मत 48-2 से पास हो गया। इसके रेखा सिंह समर्थक चुपचाप निकल गए, जबकि पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत केशरीदेवी समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। अब यहां जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है।

loksabha election banner

कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे एडीजे दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिपं सभागार में अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू हुई। कुछ देर में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली पूर्व जिपं अध्यक्ष केसरी देवी 49 सदस्यों के साथ सदन में पहुंचीं। इसके साथ ही 92 सदस्यीय सदन का कोरम पूरा हो गया। करीब 12.30 बजे रेखा सिंह के पति जिपं सदस्य अशोक सिंह एक और सदस्य के साथ सदन में पहुंचे। इसके बाद र्चा शुरू हुई। आधे घंटे की चर्चा हुई। इसमें केसरी देवी, सुरेंद्र चौधरी, दारा सिंह समेत सात सदस्यों ने अविश्वास की जरूरत पर बल देते हुए अपनी बात रखी। इसके बाद सदन में मौजूद सभी 51 सदस्यों ने मतदान किया। इनमें 48 ने अविश्वास के पक्ष में और दो सदस्यों ने विरोध में मतदान किया। एक सदस्य ने दोनों कॉलम में निशान लगा दिया था, इसलिए उनका मत निरस्त हो गया। एडीजे ने अविश्वास मत पारित होने की घोषणा की। कहा कि इसकी प्रति शासन और प्रशासन को भेजी जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की जानकारी मिलते ही परिसर के बाहर केशरी देवी समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। उनके बेटे दीपक पटेल को मालाएं पहनाकर नारेबाजी की गई। आतिशबाजी हुई और मिठाई भी बांटी गई। केशरी के साथ थे यह प्रमुख लोग

फूलपुर से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल, फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य, शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, अपना दल से विश्वनाथगंज के विधायक आरके वर्मा, पूर्व विधायक दीपक पटेल, अशोक वाजपेयी, गुरु प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, गंगापार जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, यमुनापार जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, डीसीबी चेयरमैन अमरनाथ मौर्य, डीसीएफ अध्यक्ष लल्ले सिंह आदि। कोरम पूरा होने से नहीं रोक पाया रेखा खेमा

अध्यक्ष रेखा सिंह खेमे का पूरा प्रयास था कि कोरम पूरा नहीं होने पाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। केशरीदेवी समेत 49 सदस्यों ने आकर सारी रणनीति खराब कर दी। हालांकि कुछ सदस्यों से क्रास वोटिंग कराने की बात जरूर हुई, लेकिन यह दांव विफल हो गया।

अशोक के प्रवेश पर हंगामा

जिपं सदस्य अशोक सिंह दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे गेट के अंदर जाने लगे तो केशरीदेवी समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, पहचान पत्र दिखाने के बाद पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति दे दी।

ये सदस्य रहे उपस्थित

अशोक कुमार, आशा देवी, राजेश कुमार, राम बहादुर पाल, इंद्रावती देवी, अभयराज, पंकज, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अनिरुद्ध सिंह, शिव नारायण, लल्ली देवी, शाहिद खान, समर बहादुर, मंसूर अहमद, विकास निगम, पृथ्वी पाल, सुरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, गायत्री तिवारी, कमलेश कुमार, सिप्रा, मिठाई लाल, प्रेमा देवी, तुलामणि, शिवपूजन, सुनंदा, ज्ञानचंद्र, रणधीर सिंह, मंजीत कुशवाहा, सुरेश, खुशनुमा, कलावती, बजरंगी लाल, सुनील, समीर कुमार, दारा सिंह, संगीता देवी, सुधीर, जमील खां, लक्ष्मी सिंह, केशरी देवी, सतीश चंद्र, राजकुमार, अमित, रेखा देवी, राम रहीम पांडेय, चंद्रकली, सावित्री देवी, अशोक कुमार, कुलदीप। सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिपं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। जिपं कार्यालय परिसर और गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रही। म्योहाल चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई थी। सुबह करीब 10 से दोपहर तीन बजे तक वाहन कचहरी की तरफ नहीं आ-जा पा रहे थे। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।

------

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अब रिक्त हो गया है। यह सूचना जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भी भेज दी गई है। अब यहां के लिए निर्वाचन आयोग चुनाव की तिथि घोषित करेगा। उसी के अनुरूप नए अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.