Move to Jagran APP

तिरंगा रैलियों के दौरान डीजे बजाने के झगड़े में युवक को मारी गोली, प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Firing Case सोमवार को जब हर तरफ तिरंगा रैलियां निकालकर लोग आजादी दिवस के उल्लास में डूबे थे तभी घूरपुर के भगवा गांव में एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस का कहना है कि डीजे बजाने के विवाद में मनोज कुमार को गोली मार दी गई

By Ankur TripathiEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 07:59 PM (IST)
तिरंगा रैलियों के दौरान डीजे बजाने के झगड़े में युवक को मारी गोली, प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार
लोग आजादी दिवस के उल्लास में डूबे थे तभी घूरपुर में एक युवक को गोली मार दी गई।

प्रयागराज, जेएनएन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी अराजक तत्व शांत नहीं रहे। सोमवार को जब हर तरफ तिरंगा रैलियां निकालकर लोग आजादी दिवस के उल्लास में डूबे थे तभी घूरपुर के भगवा गांव में एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस का कहना है कि डीजे बजाने के विवाद में मनोज कुमार को गोली मार दी गई। जख्मी मनोज को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने गोली मारने के आरोपित नीरज कुमार को पकड़ा और उससे पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

जश्न के बीच फायरिंग से मच गई गांव में खलबली

इस घटना के बारे में बताया गया कि भगवा गांव निवासी मनोज डीजे संचालक है। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव में तिरंगा रैली निकालने के दौरान डीजे बजाने को लेकर एक शख्स से उसका कुछ विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर कुछ लोगों ने उकसाया तो नीरज नामक लड़के ने मनोज पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगते ही मनोज जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावर वहां से भाग निकला। घटना से भगवा गांव में खलबली मच गई।

कुछ ही देर पहुंची पुलिस और आरोपित को दबोचा, हथियार भी किया बरामद

घटना की जानकारी मिली तो कुछ ही देर में घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण की मदद से घायल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि डीजे बजाने के विवाद में घटना हुई है। अभियुक्त नीरज को पकड़ लिया गया है। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.