तेलियरगंज में शिलाखाना के पास युवक को मारी गोली, गंभीर Prayagraj News
दो युवकों के बीच के विवाद को सुलझाने पहुंचे एक युवक को शिवकुटी में तेलियरगंज स्थित शिलाखाना के पास शनिवार रात गोली मार दी गई। उसकी हालत गंभीर है।
By Edited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 01:47 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 08:31 AM (IST)
प्रयागराज, जेएनएन। शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज स्थित शिलाखाना के पास शनिवार रात दो युवकों के बीच विवाद में हस्तक्षेप करने गए मो. आरिफ (25) पुत्र हारुन को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद आरोपित पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। जख्मी आरिफ को लेकर परिजन एक निजी अस्पताल से एसआरएन ले आए। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई। पुलिस ने आरोपित की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
बाइक मैकेनिक ने बीच-बचाव कर रहे हारून को मार दी गोली
तेलियरगंज में शिलाखाना निवासी हारून टेंपो चलवाता है। शनिवार रात वह शिलाखाना मस्जिद के पास दुकान पर बैठा था। तभी उसका चालक टेंपो लेकर आया। टेंपो चालक का शिलाखाना में रहने वाले बाइक मैकैनिक मोहम्मद वैश से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। यह देखकर वैश बीच-बचाव करने के लिए गया। इसी दौरान वैश तैश में आ गया और पिस्टल से आरिफ को गोली मारकर भाग निकला। गोली आरिफ के सीने में दाहिनी तरफ लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही आरिफ के घरवाले आ गए।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
आनन-फानन में परिजन आरिफ को जार्जटाउन के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से एसआरएन लाए। आरिफ की हालत नाजुक बनी हुई है। आरिफ छह भाइयों में दूसरे नंबर का है। दो साल पहले आरिफ की शादी आफरीन से हुई है। उसके एक सालभर का बच्चा है। सीओ रत्नेश सिंह ने बताया कि मोहल्ले के ही किसी बाइक मैकेनिक मो.वैश से विवाद की बात सामने आ रही है। उसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। एसओ शिवकुटी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि तात्कालिक विवाद में गोली मारने की बात आ रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें