Move to Jagran APP

कौशांबी : पत्‍नी ने घरेलू विवाद में बुला ली पुलिस, नाराज पति ने दी जान

पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। झगड़ा बढऩे पर पत्नी ने डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस अजय को थाने ले गई। वहां उसे समझाने बुझाने के बाद शाम को वापस घर भेज दिया गया। इस बात से अजय बहुत नाराज था।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:26 PM (IST)
कौशांबी : पत्‍नी ने घरेलू विवाद में बुला ली पुलिस, नाराज पति ने दी जान
परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो रोने-चीखने लगे।

कौशांबी, जेएनएन।  जनपद के कोखराज इलाके के कशिया पश्चिम गांव में पारिवारिक कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्वजनों से घटना के बारे मे पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

loksabha election banner

मुंबई से आया था घर

कशिया पश्चिम निवासी संतोष कुमार का 28 वर्षीय पुत्र अजय कुमार मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता था। लॉकडाउन के चलते वह घर वापस आ गया। यहां पर उसे कोई रोजगार नहीं मिला। आए दिन पत्नी से उसकी कहासुनी हुआ करती थी। स्वजनों का कहना है कि इसी बात पर अजय काफी परेशान रहता था।

झगड़े में पत्नी ने बुला ली पुलिस

गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। झगड़ा बढऩे पर पत्नी ने डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस अजय को थाने ले गई। वहां उसे समझाने बुझाने के बाद शाम को वापस घर भेज दिया गया। इस बात से अजय बहुत नाराज था।

घरवाले काम में जुटे थे तभी दी जान

 शनिवार सुबह परिवार के लोग कामकाज में लगे थे। इसी बीच अजय अपने कमरे में गया और फांसी पर लटक गया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो रोने-चीखने लगे। पड़ोसी व ग्रामीण जुट  गए। अजय को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाइयों में बड़ा था। उसकी दो पुत्रियां हैं।

पत्नी को अब अफसोस

- अजय की खुदकुशी के बाद अब उसकी पत्नी को गहरा अफसोस है। अफसोस इस बात का कि क्यों उसने पति से झगड़ा किया। वह रोते-रोते बेसुध हो गई। परिवार के लोगों ने पानी के छींटे डालकर उसे होश में लाया। अब उसके सामने दो बच्चों के साथ गुजारा करने की चुनौती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.