रसूलपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
हंडिया कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दिया। उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की।
हंडिया : हंडिया कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दिया। उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की।
रसूलपुर गांव निवासी पिंटू (25) पुत्र राजमणि मौर्य रोज की तरह शुक्रवार रात भोजन के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। जहां देर रात कमरे की छत में लगे हुक में प्लास्टिक की रस्सी डाल कर फांसी लगा लिया। शनिवार की सुबह काफी देर तक युवक अपने कमरे से सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई जबाब न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तब तक आसपास के लोग भी आ गए थे। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देख सभी अवाक रह गए। पिंटू फांसी से लटका था। यह देख परिवार में रोना-पिटना मच गया। सैदाबाद चौकी प्रभारी अरुण कुमार मौर्य ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार युवक की कुछ माह से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सका इलाज भी चल रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई जय बाबू अपने पिता के साथ सब्जी व्यवसाय में हाथ बटाता है।
लापरवाही में संविदाकर्मी को हटाया
मेजा : अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में विद्युत उपकेंद्र नेविढ़या के संविदाकर्मी ज्ञान चंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए संबंधित कंपनी को आदेशित किया। उक्त संविदार्कमी पर आए दिन विभिन्न प्रकार के आरोप लगते रहे हैं। अधिकारियों द्वारा जिस बकाएदार का कनेक्शन काट दिया जाता था, उसे वह रुपये लेकर फिर से जोड़ देता था। एसडीओ सुशांत शर्मा ने तत्काल प्रभाव से उसे हटा दिया।