झूंसी के कनिहार में तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
झूंसी पुलिस ने बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कनिहार मस्जिद के पास एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा व पांच कारतूस बरामद किया। युवक मो. अकरम निवासी कनिहार का बताया जाता है।
संसू, झूंसी : स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कनिहार मस्जिद के पास एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा व पांच कारतूस बरामद किया। युवक मो. अकरम निवासी कनिहार का बताया जाता है। बंटवारे को लेकर दो सगे भाई भिड़े
संसू, थरवई : स्थानीय थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज गांव में मंगलवार की देर शाम बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। उक्त गांव निवासी विनोद कुमार व अनिल कुमार सगे भाई हैं। विनोद ने अनिल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
बेहतर प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ता खुश
संसू, झूंसी : बिहार व उप चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता संजय मिश्र बनकटा के आवास पर जीत की खुशी मनाई गई। जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे ने जीत की खुशी में मिठाई खिलाई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का मतदाताओं ने वोट देकर उनका समर्थन किया। इस अवसर पर जीत लाल त्रिपाठी, लवकुश निषाद, मनोज निषाद, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने बिहार में हुए विधान सभा के चुनाव व उप चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जताई। त्योहार को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक
संसू, झूंसी : धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, एलईडी, फ्रिज, वाशिग मशीन के साथ ही दैनिक उपयोग के अन्य घरेलू सामानों की धूम है। बर्तन के व्यापारी संजय ने बताया कि इस बार धनतेरस पर स्टील के बर्तनों का स्टाक है। उम्मीद है कि बिक्री अच्छी होगी। रेडीमेड कपड़े के दुकानदार दिलीप ने बताया कि त्योहार व ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। ज्वेलर्स रवि स्वर्णकार का कहना है कि लाइटवेट ज्वेलरी की ज्यादा मांग है। सिक्कों में गणेश- लक्ष्मी, दुर्गा जी मूíतयों को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं।