Move to Jagran APP

योग के जरिए दिया निरोग रहने का संदेश

इलाहाबाद : गुरुवार की सुबह शहर का माहौल अलहदा था। लगभग हर तरफ योगासन करते हुए लोग न

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 01:26 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 01:26 PM (IST)
योग के जरिए दिया निरोग रहने का संदेश
योग के जरिए दिया निरोग रहने का संदेश

इलाहाबाद : गुरुवार की सुबह शहर का माहौल अलहदा था। लगभग हर तरफ योगासन करते हुए लोग नजर आ रहे थे। योग के जरिए निरोग रहने का संदेश भी दे रहे थे। पूरा शहर योगमय था। बच्चे, युवा, बूढ़े सभी योग की विभिन्न मुद्राओं में नजर आ रहे थे।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शहर से लेकर गांव तक योग का रंग चढ़ा रहा। पूरे जिले में विभिन्न समूह, संस्था और शैक्षणिक संस्थानों की ओर से योग कराया गया। जिला प्रशासन की ओर से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में योग कराया गया। यहां सुबह पांच बजे से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग पहुंचने लगे थे। छह बजे जब एक साथ योगाभ्यास शुरू हुआ तो पूरा माहौल अहलादित हो गया। हजारों लोगों ने एक साथ योग कर निरोग और फिट रहने का मंत्र सीखा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी मौजूद रहे। योग दिवस को स्वास्थ्य महोत्सव के रूप में मनाया गया। दैनिक जागरण और भारतीय योग संस्थान की ओर से योग दिवस मनाया गया है। यहां सैकड़ों लोगों ने अभ्यास किया और आयोजन की सराहना की। इस दौरान लोगों को शीर्षासन, नटराजासन, पद्मासन, गोमुखासन सहित अन्य आसनों की जानकारी दी गई। वहीं शहर के गंगा और यमुना पुल पर भी लोग योग करते नजर आए। एनसीसी ग्रुप मुख्यायल, बेली अस्पताल, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सरदार पटेल सेवा संस्थान, प्रचारक संघ, भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, भारत विकास परिषद समेत तमाम संगठनों द्वारा योग कराया गया। जहां लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.