कौशांबी में नवरात्र में भी थम नहीं रहा महिला उत्पीड़ऩ, दहेज के लिए यातना में पांच पर केस
कौशांबी थाना के दुल्हनियापुर निवासी अकील अहमद ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुल्ताना की शादी साल भर पहले मिनहाजपुर गांव में फुजैल अहमद के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली जन उसे दहेज में 50 हजार रुपये व चार पहिया गाड़ी के लिए प्रताडि़त करने लगे।
प्रयागराज, जेएनएन। नवरात्र में भी दहेज के लिए महिलाओं की प्रताडऩा का सिलसिला थम नहीं रहा है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर गांव में दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से भगाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का फैसला होगा।
साल भर पहले हुआ था निकाह
कौशांबी थाना के दुल्हनियापुर निवासी अकील अहमद ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुल्ताना की शादी साल भर पहले मिनहाजपुर गांव में फुजैल अहमद के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली जन उसे दहेज में 50 हजार रुपये व चार पहिया गाड़ी के लिए प्रताडि़त करने लगे। अकील अहमद का कहना है कि कई बार उसने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वे लगातार सुल्ताना को तरह तरह से यातना देते रहे। जान से मारने की धमकी भी देते रहे और दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाते रहे।
घर से दो दिन पहले निकाला
दो दिन पहले ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीडि़ता ने पिता को आपबीती सुनाई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति फुजैल समेत परिवार के आमिर, आवेश, हेमा व सायरा के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उत्पीडऩ की घटनाओं मेंं सख्त कार्रवाई होगी।