Move to Jagran APP

InternationalWomensDay : तीर्थराज में आधी आबादी का पूरा प्रतिनिधित्व, जनप्रतिनिधि महिलाएं ही हैं Prayagraj News

महिला सशक्‍तीकरण का उदाहरण प्रयागराज में बेहतर है। यहां दोनों संसदीय क्षेत्र यानी इलाहाबाद और फूलपुर पर महिलाएं ही सांसद हैं। वहीं महापौर नगर पंचायत अध्‍यक्ष भी महिला ही हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 09:58 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 10:12 AM (IST)
InternationalWomensDay : तीर्थराज में आधी आबादी का पूरा प्रतिनिधित्व, जनप्रतिनिधि महिलाएं ही हैं Prayagraj News
InternationalWomensDay : तीर्थराज में आधी आबादी का पूरा प्रतिनिधित्व, जनप्रतिनिधि महिलाएं ही हैं Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। तीर्थराज प्रयागराज में महिला सशक्तीकरण का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिलता है। यहां के महान लोगों ने आधी आबादी को पूरा प्रतिनिधित्व ही दे दिया है। जी हां...यहां की दोनों संसदीय क्षेत्र यानी इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद महिला ही हैं। और तो और जिला पंचायत और महापौर के पद पर भी महिलाएं ही विराजमान हैैं। एक विधायक भी महिला हैैं। 

loksabha election banner

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व केसरी देवी सांसद हैं

पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय सीट से डॉ. रीता बहुगुणा जोशी तो फूलपुर संसदीय सीट से केसरी देवी विजयी रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रेखा सिंह का पांचवा कार्यकाल है। यह पद भी सामान्य के लिए था। महापौर पद पर लगातार दूसरी बार अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पताका फहराया।  जिले में 92 जिला पंचायत सदस्यों में 38 पद पर महिलाएं विराजमान हैैं। ब्लॉक प्रमुख के 20 पदों में आठ पर महिलाएं हैैं। 1637 प्रधान के पदों में से 546 पदों पर महिलाएं ही गांव की मुखिया हैैं। नगर पंचायतों में पार्षद के 122 पदों में 43 पद पर महिलाएं विजयी हुई हैैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1388 पदों में से 468 पद पर महिलाएं है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्यों के 8135 पदों पर 2762 महिलाएं हैैं। 

कहती हैं जनप्रतिनिधि

महिलाएं साबित कर चुकी हैैं कि वे किसी से कम नहीं हैैं। केंद्र और राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। जन्म से लेकर जीवन के हर चरण में, बेटियों और बहनों की रक्षा और सशक्तीकरण के लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं।

रेखा सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत 

केंद्र और राज्य सरकारों ने महिलाओं को बढ़ाने के लिए मुहिम चलाई है। कई योजनाएं भी चल रही हैैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तो सबसे अहम है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैैं। प्रयागराज इसका बड़ा उदाहरण है।

अभिलाषा गुप्ता नंदी, महापौर

आज महिलाओं ने खुद को तो आगे बढ़ाया ही है, साथ ही देश और समाज को भी आगे बढ़ाकर नए मुकाम पर ले जाने काम किया है। नए भारत का सपना यही तो है जहां नारी सशक्त हो, सबल हो और देश के समग्र विकास में बराबर की भागीदार हो।

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद इलाहाबाद

महिलाएं आगे बढ़ें, उन्हें पूरे समाज का समर्थन मिल रहा है। केंद्र सरकार भी महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही हैैं। आज महिला के नेतृत्व में विकास की हम बात कर रहे हैं।

केसरी देवी, सांसद फूलपुर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.