Move to Jagran APP

प्रतापगढ़ में पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, हत्‍या का आरोप Prayagraj News

वह पुणे में नौकरी करता है। इन दिनों घर पर था। किसी बात को लेकर पत्‍नी से विवाद हुआ। पत्‍नी ने फांसी पर लटककर आत्‍महत्‍या कर लिया। मायकेवालों ने दहेज हत्‍या का आरोप लगाया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 03:32 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 05:59 PM (IST)
प्रतापगढ़ में पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, हत्‍या का आरोप Prayagraj News
प्रतापगढ़ में पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, हत्‍या का आरोप Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में बाघराय थाना क्षेत्र के पीथीपुर गांव में रविवार की रात महिला ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर लिया। पति से विवाद के बाद उसने आत्‍मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है। उधर जानकारी होने पर पहुंचे विवाहिता के मायकेवालों ने हत्‍या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

विवाद के बाद पिंटू रेलवे रिजर्वेशन कराने कुंडा चला गया

पीथीपुर गांव निवासी पिंटू सरोज पुणे में रहकर नौकरी करता है। इन दिनों वह घर आया हुआ था। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पिंटू पुणे वापस जाने के लिए रिजर्वेशन कराने कुंडा स्‍टेशन चला गया। वहां से वह रात में घर लौटकर आया। कमरे में जाने पर देखा तो उसके होश उड़ गए। पिंटू की पत्नी नीलू 28 फांसी के फंदे से लटक रही थी। यह देख पिंटू दहाड़ मार कर रोने लगा। उसके चिल्‍लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों की मदद से नीलू का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया।

पंचायत में हल न होने पर मायकेवालों ने थाने में शिकायत की

जानकारी होने पर रात में ही ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। रात भर दोनों पक्षों में पंचायत चली। मामला न हल होने पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ससुराल पक्ष ने पुलिस को घटना की सूचना बाघराय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया। नीलू के चाचा समयलाल का कहना है कि ससुराल जनों ने उनकी भतीजी को दहेज के लिए फांसी पर लटका कर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.