Move to Jagran APP

Brahmaputra Mail में पति संग सफर कर रही थी महिला, प्रयागराज जंक्‍शन पर जना नवजात

ब्रह्मपुत्र मेल जब कानपुर स्टेशन से आगे बढ़ी तो महिला को प्रसव की पीड़ा हुई। पति ने जानकारी ट्रेन में चल रहे रेलवे स्टाफ की दी। रेलवे स्टाफ ने कंट्रोल रूम को सूचित किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 02:51 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 02:51 PM (IST)
Brahmaputra Mail में पति संग सफर कर रही थी महिला, प्रयागराज जंक्‍शन पर जना नवजात
Brahmaputra Mail में पति संग सफर कर रही थी महिला, प्रयागराज जंक्‍शन पर जना नवजात

प्रयागराज, जेएनएन। पुरानी दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। महिला का पति उसे लेकर प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर पांच पर उतर गया। डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई। इस बीच महिला की पीड़ा बढ़ जाने पर स्टेशन पर कूड़ा-करकट बिनने वाली गदई महिला को बुलाया गया। उसने प्रसव कराया और बेटा पैदा हुआ। तब तक डॉक्टर और चिकित्‍सा टीम प्लेटफार्म पर पहुंची। महिला और बच्चे की जांच करके उन्हें एंबुलेंस से महिला जिला अस्तपाल भेज दिया गया।

loksabha election banner

बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली है महिला

बिहार के भागलपुर जिले के मुंगेर के रहने वाले सदानंद कुमार अपनी पत्नी पूजा देवी के साथ ब्रह्मपुत्र मेल में एस-2 कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब कानपुर स्टेशन से आगे बढ़ी तो महिला को प्रसव की पीड़ा हुई। उसके पति ने इसकी जानकारी ट्रेन में चल रहे रेलवे स्टाफ की दी। रेलवे स्टाफ ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। ट्रेन सुबह 8.41 बजे प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची तो महिला का पति उसको लेकर प्लेटफार्म नंबर-5 पर उतर गया। महिला की पीड़ा बढ़ने पर स्टेशन परिसर में रहने वाली गदई महिला को बुलाया गया। उसने महिला का प्रसव कराया और बेटे का जन्म हुआ।

जच्‍चा-बच्‍चा स्‍वस्‍थ, जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया

प्रसव होने के उपरांत डॉक्टर परवेज अहमद और उनकी टीम प्लेटफार्म पर पहुंची। डॉक्टर ने महिला और बच्चे की जांच की। दोनों के स्वास्थ होने पर एंबुलेंस बुलाकर उन्हें महिला जिला अस्पताल भेज दिया गया।

बोले प्रयागराज मंडल के पीआरओ

प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर डॉक्टर को सूचित किया गया। रेलवे अस्पताल से डॉक्टर आए। उन्होंने महिला और बच्चे की जांच की। उसके बाद उन्हें एंबुलेंस के अस्पताल भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.