प्रतापगढ़ में महिला ने फांसी लगाकर जान दी, ताने से आहत होकर उठाया कदम Prayagraj News
उसे कोई औलाद नहीं थी। इसका ताना उसे लोगों का सहना पड़ता था। क्षुब्ध होकर विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला को संतान नहीं थी। इसे लेकर उसे अक्सर लोगों के ताने सुनने पड़ते थे। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। शुक्रवार की रात में वह फांसी के फंसे पर झूल गई। सुबह उसकी लाश कमरे में घरवालों ने देखी तो हो-हल्ला मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
अर्चना को कोई बच्चा नहीं था
संग्रामगढ़ के चौरंग गांव निवासी अर्चना सरोज की शादी 2013 में कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी बलवंत सरोज के साथ हुई थी। अर्चना को कोई बच्चा नहीं था। इससे लोग उसे आए दिन ताना मारते थे। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम को पड़ोस की एक महिला ने उसे फिर बच्चा न होने का ताना मारा। इससे आहत होकर अर्चना अपने कमरे में चली गई। रात में उसने कमरे में चुल्ले के सहारे साड़ी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अर्चना के शव को कब्जे में लिया
सुबह जब अर्चना के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हो गए। खिड़की से झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटक रही थी। यह देख स्वजनों में रोना-पिटना मच गया। तब तक वहां आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अर्चना के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया।
महिला का इलाज चल रहा था
मौके पर कुंडा के कोतवाल डीपी सिंह ने महिला की मौत को लेकर परिजनों से पूछताछ किया। अर्चना के परिवार के लोगाें का कहना था कि उसे बच्चा नहीं था। ऐसे में उसका इलाज चिकित्सक से चल रहा था।
रंजिश में युवक पर हमला, झोंका हवाई फायर
कंधई थाना क्षेत्र के उतरास गांव निवासी रोशन सिंह पुत्र शिवबली सिंह की बीज भंडार की दुकान है। उसने दवा छिड़कने की मशीन भाड़े पर दिया था। शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह मशीन वापस लेने गया था। वापस लौटते समय अनुसूचित बस्ती के पास घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वह गिर पड़ा। साथ में रहे उसके चचेरे भाई अंकुर ने शोर मचाया तो हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को थाने ले गई। वहां से इलाज के लिए सीएचसी कोहड़ौर में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।