Move to Jagran APP

अवैध संबंध के शक में किया था पत्नी का कत्ल, आरोपित पति ने पुलिस के सामने उगला राज Prayagraj News

आरोपित ने बताया कि उसकी पत्‍नी एक शख्स से फोन पर बात करती रहती थी। उसने मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद गुस्से में गला दबाकर मार डाला।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 10:27 PM (IST)
अवैध संबंध के शक में किया था पत्नी का कत्ल, आरोपित पति ने पुलिस के सामने उगला राज Prayagraj News
अवैध संबंध के शक में किया था पत्नी का कत्ल, आरोपित पति ने पुलिस के सामने उगला राज Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन।  लालबिहारा बमरौली निवासी शहनाज की हत्या अवैध संबंध के शक में हुई थी। धूमनगंज पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपित पति सुनील यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कत्ल का कारण साफ कर दिया। बताया कि जब वह दिल्ली में रहता था, तब भी शहनाज किसी युवक से बातचीत करती थी। इसके बाद प्रयागराज आ गई तो भी एक शख्स से फोन पर बात करती रहती थी। उसने मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में गला दबाकर मार डाला।

loksabha election banner

शहनाज ने सुनील से की थी दूसरी शादी

कैटङ्क्षरग का काम करने वाले सुनील यादव से शहनाज ने दूसरी शादी की थी। दोनों के आठ बच्चे हैं। रविवार रात सुनील और शहनाज घर पर थे। इसी दौरान सुनील उसकी हत्या करके भाग गया था। कुछ देर बाद बड़ी बेटी घर आई तो उसने पुलिस को खबर दी।

बेटी ने पिता पर लगाया था मां की हत्‍या का आरोप

बडी बेटी ने पिता सुनील पर हत्या का आरोप लगाया। सुनील वारदात के बाद गायब था। इससे पुलिस का शक गहरा गया। धूमनगंज पुलिस सुनील की तलाश में रात को कई जगह छापेमारी की, लेकिन नहीं मिला। सोमवार को उसके कुछ रिश्तेदारों के यहां दबिश दी तो सुराग मिल गया। इसके बाद उसे सटीक मुखबिर सोमवार को दबोचा लिया गया। तब इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि सुनील ने अवैध संबंध के शक में पत्नी का कत्ल किया था। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.