Move to Jagran APP

वृद्ध राजगीर पर पत्नी, बेटा व बेटी ने धारदार हथियार से हमला किया

शनिवार रात राजगीर शराब के नशे में घर आया था। उसकी दूसरी बीवी उसके बेटे और बेटी से विवाद हुआ था। सुबह फिर रुपये को लेकर विवाद और तीनों ने धारदार हथियार से हमला कर जख्‍मी कर दिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 04:23 PM (IST)
वृद्ध राजगीर पर पत्नी, बेटा व बेटी ने धारदार हथियार से हमला किया
वृद्ध राजगीर पर पत्नी, बेटा व बेटी ने धारदार हथियार से हमला किया

प्रयागराज : जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में वृद्ध राजगीर पर रविवार की सुबह घरवालों ने ही हमला कर जख्मी कर दिया। मांगने पर रुपये न देने पर राजगीर पर उसकी पत्नी, बेटा और बेटी ने धारदार हथियार से अटैक कर दिया। गंभीर हालत में राजगीर को शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

क्यों और कैसे हुई वारदात

कांटी गांव निवासी शोभालाल बिंद 60 राजगीर है। बताते हैं कि रविवार की सुबह शोभालाल की पत्नी गुलाब कली ने घर के खर्च के लिए रुपये मांगा। उसने मना कर दिया तो पत्नी से बहस होने लगी। जब दोनों चिल्लाते हुए लडऩे लगे तो शोभालाल के पुत्र विजय कुमार और बेटी सोनी ने पिता को विवाद करने से रोका और मां को घर का खर्च चलाने के लिए रुपये देने की बात कही। इस पर शोभालाल आग-बबूला हो गया और बेटे व बेटी से भी उलझ गया। आवेश में आकर गुलाब कली, विजय कुमार और सोनी ने मिलकर धारधार हथियार से शोभालाल पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इस दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर उनके घर पहुंचे। वहां का नजारा देख सहम गए। ग्रामीणों को देखकर तीनों आरोपित वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पहुंची पुलिस ने लहूलुहान शोभालाल को सीएचसी जसरा ले गई। वहां प्राथमिक इलाज के बाद एसआरएन  अस्पताल रेफर किया गया।

रात में शराब के नशे में पत्नी व बच्चों से हुआ था विवाद

ग्रामीणों की मानें तो राजगीर शोभालाल शनिवार की रात शराब के नशे में घर आया था। इसे लेकर उसका पत्नी व बच्चों से विवाद हुआ था। इससे तीनों खुन्नस खाए थे। शोभालाल ने 40 वर्ष की उम्र में गुलाब कली से विवाह किया था। गुलाब कली अपने साथ उक्त तीनों बच्चों को साथ में लाई थी उसका यह दूसरा विवाह था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.