Weather New: प्रयागराज व आसपास इलाकों में दो दिन झमाझम बारिश होगी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Weather New सावन बीतने पर बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। आर्द्रता के 90 प्रतिशत से ऊपर रहने के कारण अगले दो दिनों में जमकर वर्षा होगी।
प्रयागराज, जेएनएन। पिछले दाे दिन से प्रयागराज में झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। अब अगले दो दिन के मौसम का भी हाल जान लें। प्रयागराज और आसपास के इलाके यानी प्रतापगढ़ और कौशांबी जिले में झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है।
सावन बीतने पर बादलों की आवाजाही बढ़ी : सावन बीतने के बाद बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। आर्द्रता के 90 प्रतिशत से ऊपर रहने के कारण अगले दो दिनों में जमकर वर्षा होगी। शनिवार को बादल छाए रहेंगे और कई चरणों में कभी तेज तो कभी धीमी वर्षा हो सकती है पर रविवार को भारी वर्षा की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी।
प्रयागराज में आज का तापमान : प्रयागराज में आज शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने शनिवार को रात के तापमान में और गिरावट की उम्मीद जताई है।
आज कैसा रहेगा मौसम : शनिवार को जोरदार वर्षा की उम्मीद है। आर्द्रता के 90 प्रतिशत के पार जाने के बाद अब लगातार वर्षा की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। रूक-रूक कर कई चरणों में वर्षा होगी। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और कभी तेज और कभी धीमी वर्षा होगी।तापमान में गिरावट आएगी।