Move to Jagran APP

लव अफेयर के चलते मारा गया था विवेक, प्रयागराज में कत्ल की घटना में दो लोग गिरफ्तार

murder in prayagraj दुर्गागंज गांव में शुक्रवार देर रात हुई विवेक कुमार की हत्या का राजफाश नवाबगंज पुलिस ने रविवार को कर दिया। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया। जबकि एक अन्य आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

By rajendra yadavEdited By: Ankur TripathiPublished: Sun, 02 Oct 2022 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 08:43 PM (IST)
लव अफेयर के चलते मारा गया था विवेक, प्रयागराज में कत्ल की घटना में दो लोग गिरफ्तार
शुक्रवार देर रात हुई विवेक कुमार की हत्या का राजफाश नवाबगंज पुलिस ने रविवार को कर दिया।

प्रयागराज, जेएनएन। लालगोपालगंज स्थित दुर्गागंज गांव में शुक्रवार देर रात हुई विवेक कुमार की हत्या का राजफाश नवाबगंज पुलिस ने रविवार को कर दिया। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया। जबकि एक अन्य आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि परिवार की एक युवती से विवेक का प्रेम संबंध था और यही उसके कत्ल का कारण बना।

loksabha election banner

शुक्रवार रात घर से निकला था दुर्गा पूजा पंडाल के लिए

दुर्गागंज गांव का रहने वाला 22 वर्षीय विवेक कुमार शुक्रवार रात दुर्गा पूजा देखने के लिए निकला था। शनिवार सुबह गांव के बाहर कुएं में उसकी लाश मिली थी। उसके लाठी-डंडे, राड से पीटने के साथ ही चाकू से मारा गया था। स्वजन ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में जुटी पुलिस को एक युवती के बारे में पता चला। युवती से पूछताछ के बाद थाना प्रभारी नवाबगंज राकेश राय व एसओजी प्रभारी गंगापार इंद्र प्रताप सिंह ने अमन कुमार मौर्या व मोहित कुमार मौर्या निवासी वार्ड सात दुर्गागंज को गिरफ्तार कर लिया।

तीन दिन पहले रची थी साजिश, घर से निकलते ही किया था पीछा

थाना प्रभारी राकेश राय का कहना है कि अमन ने पूछताछ में बताया कि परिवार की एक युवती का विवेक से प्रेम संबंध था। यह बात गांव के लोगों को पता चली तो वह ताना मारते थे। तीन दिन पहले उसने अपने साथी मोहित व वारिश उर्फ ननका के साथ मिलकर विवेक को मार डालने की साजिश रची। शुक्रवार रात विवेक घर से निकला तो उसका पीछा किया गया। वह रेलवे लाइन के पास गया, जहां पहले से परिवार की युवती खड़ी थी। यहीं पर विवेक को पकड़ लिया गया। पहले उसे पीटा गया और फिर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.