विष्णु भगवान, आनंद शुक्ला व आशीष नेहरा क्लब को क्रिकेट में पूर्ण अंक Prayagraj News
क्रिकेट प्रतियोगिता में विष्णु भगवान आनंद शुक्ला व आशीष नेहरा क्लब ने अपने-अपने मैच जीत लिए हैं। सावित्री देवी क्लब आनंद शुक्ला क्लब व खेलगांव पब्लिक स्कूल पराजित हुआ।
प्रयागराज, जेएनएन। मनीष देब-स्कन्द गुप्त अंडर-16 जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने सावित्री देवी क्रिकेट क्लब को 76 रन से हराया। वहीं आनंद शुक्ला क्रिकेट क्लब ने नंद किशोर सिंह पीजी कॉलेज को आठ विकेट व आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब ने खेलगांव पब्लिक स्कूल को तीन विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए।
सावित्री देवी क्लब, नंद किशोर सिंह व खेलगांव पराजित
विष्णु भगवान ने अपने मैदान पर 40 ओवर में 7 विकेट पर 241 रन बनाकर सावित्री देवी क्लब को 37.5 ओवर में 165 रन पर आउट कर दिया। वहीं ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मैदान पर नंद किशोर सिंह पीजी कॉलेज ने 35 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया। जवाब में आनंद शुक्ला क्रिकेट क्लब ने 28.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 167 रन बना लिए। डीपीएस नैनी के मैदान पर खेलगांव स्कूल ने 34.4 ओवर में 116 रन बनाये। जवाब में आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब ने 30.1 ओवर में 7 विकेट पर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया।
जिला पुरुष वालीबाल टीम घोषित
डिस्ट्रिक्ट वालीबाल एसोसिएशन की ओर से जिला पुरुष वालीबाल टीम की घोषणा की गई। इसके लिए ट्रायल प्रधान डाकघर स्थित कोर्ट में हुआ। इसमें चयनित खिलाड़ी अजय श्रीवास्तव, शाहिल, अतुल प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, चंचल प्रजापति, अभिनव सिंह, हर्ष पांडेय, वसीम खां, आलम अहमद, उत्कर्ष सिंह, कार्तिकेय तिवारी, आकाश कुमार हैं। अंकित सिंह, सिद्धार्थ सिंह, विशाल सिंह, निलेश दुबे आरक्षित रहेंगे। यह टीम छह से आठ नवंबर को कुशीनगर में होने वाली प्रतियोगिता में खेलेगी।