विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Violence In UP: प्रयागराज में भड़की हिंसा का जेएनयू कनेक्शन, पुलिस के रडार पर मुख्य आरोपित जावेद अहमद उर्फ पंप और बेटी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 11 Jun 2022 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2022 01:49 PM (IST)

JNU Connection In Violence In UP एसएसपी ने बताया कि जावेद पंप की बेटी जो दिल्ली में पढ़ती है उसकी ...और पढ़ें

Connection Of JNU In Violence In Prayagraj
Connection Of JNU In Violence In Prayagraj

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में प्रयागराज में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद भड़के उपद्रव का जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से भी कनेक्शन सामने आ गया है। देश भर में जेएनयू से ही सीएए तथा एनआरसी का विरोध प्रारंभ हुआ था। प्रयागराज में शुक्रवार को हुए बवाल के मास्टर माइंड जावेद अहमद उर्फ पंप से पूछताछ चल रही है। जावेद अहमद की बेटी जेएनयू में पढ़ रही बेटी की भी इस मामले में संलिप्तता की आशंका है। पुलिस सारा से भी पूछताछ करेगी।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता के बयान के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के अन्य शहरों के साथ संगमनगरी प्रयागराज में मुसलमानों का विरोध काफी उग्र हो गया। यहां पर कुछ लोगों ने साजिश के तहत नाबालिग बच्चों को आगे कर पुलिस पर पथराव किया था। नमाज के बाद अटाला क्षेत्र में हुए उपद्रव के मास्टर माइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कल जावेद के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट और काल डिटेल डिलीट किए गए हैं। पुलिस उसकी रिकवरी कर तार जोड़ने में जुटी है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है पूछताछ में पंप का कारोबार करने वाले जावेद ने बताया है कि उसकी बेटी दिल्ली जेएनयू में पढ़ती है। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे घटनाक्रम में जावेद की बेटी भी भारत बंद के आह्वान को लेकर संलिप्तता है। उसकी संदिग्ध भूमिका की भी जांच होगी।

जावेद पंप ने लोगों को अटाला में एकत्र होने के लिए आह्वान किया था। पुलिस अब जावेद पंप ने पूछताछ हो रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरी हिंसा में दिल्ली के जेएनयू में पढ़ने वाली जावेद पंप की बेटी सारा का नाम भी सामने आ रहा है। जावेद पंप की बेटी भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में आगे रहती है। संप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का काम करती है। जावेद पंप के बाद प्रयागराज उसकी बेटी से भी पूछताछ करेगी। प्रयागराज पुलिस अब दिल्ली पुलिस से बात कर रही है और उसके बाद सारा अहमद से पूछताछ करेगी। उसकी बेटी की इस पूरे बवाल में क्या भूमिका थी इस बारे में जानकारी ली जा रही है। जावेद अहमद की बेटी जेएनयू की छात्रा सारा अहमद है। प्रयागराज हिंसा के आरोपियों में जावेद पंप के साथ सैफ, कैफ और फैजान पठान सबसे बड़े मास्टर माइंड हैं।

पुलिस ने बवाल करने वाले अज्ञात पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ 29 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसमें 70 नामजद में 68 की गिरफ्तारी भी की गई है। अब अटाला में हुए अवैध निर्माण और बिजली के बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। एसपी सिटी अटाला में अवैध निर्माण तोड़े जाने की चेतावनी ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से दी है। मौके पर बुलडोजर भी मंगाए गए हैं। प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज के उपद्रव के आरोपितों में मुख्य रुप से अटाला बड़ी मस्जिद के पेश इमाम अली अहमद के साथ एआइएमआइएम जिलाध्यक्ष शाह आलम, जीशान रहमानी, सीएए प्रोटेस्ट लीडर और जेएनयू की छात्रा आइसा कार्यकर्ता सारा अहमद, वामपंथी नेता आशीष मित्तल, सोशल एक्टिविस्ट जावेद अहमद उर्फ पंप, स्थानीय पार्षद मोईनुद्दीन और एक्टिविस्ट अली अहमद शामिल हैं।