बोर्डिग लंच करेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इलाहाबाद के दौरे के दौरान समय कम होने के कारण बोर्डिग लंच ही ले सकेंगे। अलबत्ता उनके लंच में संगमनगरी के ही बने विशेष पकवान होंगे, जिसका स्वाद वह हवाई जहाज में लेंगे। वह चार घंटे शहर में रहेंगे। मंगलवार शाम पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
जासं, इलाहाबाद : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इलाहाबाद के दौरे के दौरान समय कम होने के कारण बोर्डिग लंच ही ले सकेंगे। अलबत्ता उनके लंच में संगमनगरी के ही बने विशेष पकवान होंगे, जिसका स्वाद वह हवाई जहाज में लेंगे। वह चार घंटे शहर में रहेंगे। मंगलवार शाम पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
प्रभारी डीएम व एडीए उपाध्यक्ष भानुचंद्र गोस्वामी ने सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उपराष्ट्रपति यहां बमरौली हवाई अड्डे पर 13 अक्टूबर को विशेष वायुयान से सुबह 9.30 बजे पहुंचेंगे। यहां से वह हाईकोर्ट फिर म्योहाल चौराहा स्थित एएमए में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। यहां से ट्रिपल आइटी के कार्यक्रम में जाएंगे। दोपहर में लगभग 1.30 बजे वह बमरौली हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका जलपान हाईकोट और ट्रिपल आइटी में होगा। हवाई जहाज में ही यहां का बना दोपहर का भोजन पैक होकर ले जाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है। बुधवार सुबह 10 बजे मार्गो का निरीक्षण भी किया जाएगा। अधिकारियों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। समीक्षा बैठक में एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम आपूर्ति अमरपाल सिंह, एडीएम वित्त एमपी सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
योगी करेंगे कुंभ की तैयारियों की समीक्षा : उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के जाने के बाद मुख्यमंत्री कुंभ की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। हालांकि उनके कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट अभी जारी नहीं हो सका है। अ