Move to Jagran APP

इलाहाबाद में बेखौफ अपराधी, वाइस प्रिसिंपल की हत्या का प्रयास

वाइस प्रिसिंपल को गोली मारने की सूचना पर स्कूल के साथ ही पास के क्षेत्र में खलबली मच गई है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वाइस प्रिंसिपल के घर के लोगों का बुरा हाल है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 31 Jul 2017 11:01 AM (IST)Updated: Mon, 31 Jul 2017 11:07 AM (IST)
इलाहाबाद में बेखौफ अपराधी, वाइस प्रिसिंपल की हत्या का प्रयास
इलाहाबाद में बेखौफ अपराधी, वाइस प्रिसिंपल की हत्या का प्रयास

इलाहाबाद (जेएनएन)। संगमनगरी इलाहाबाद में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। आज सुबह एक प्राइवेट स्कूल के उप प्रधानाचार्य की हत्या का प्रयास किया गया। उनको तीन गोली मारी गई है। गंभीर हालत में उनको स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

prime article banner

वाइस प्रिसिंपल को गोली मारने की सूचना पर स्कूल के साथ ही पास के क्षेत्र में खलबली मच गई है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वाइस प्रिंसिपल के घर के लोगों का बुरा हाल है। पुलिस क्षेत्र की घेरा बंदी कर बदमाशों की तलाश में लगी है।  

इलाहाबाद में आज सेंट जांस को-एड स्कूल नैनी के वाइस प्रिंसिपल मनरोज फ्रैकलिन की हत्या का प्रयास किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने उनको तीन गोली मारी। इसके बाद वह भाग निकले। कीडगंज क्षेत्र में लोगों ने उनको गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। अभी गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.