Move to Jagran APP

भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता प्रयागराज में बोले-सकारात्मक राजनीत छोड़ विपक्ष रच रहा साजिश

भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने प्रयागराज में कहा कि विपक्ष का लक्ष्य सिर्फ सत्ता है। सत्ता न मिलने पर देश के खिलाफ भी कुचक्र रचा जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रवृत्ति से राजनीति को ही नहींं देश को भी खतरा पैदा हो रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 09:45 AM (IST)
भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता प्रयागराज में बोले-सकारात्मक राजनीत छोड़ विपक्ष रच रहा साजिश
भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने प्रयागराज में विपक्ष पर करारा प्रहार किया है।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय राजनीति अब नकारात्मक हो रही है। यहाँ मुद्दे गौड़ हो रहे। निजी स्वार्थ सभी पर हावी हो रहे। यह सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। उदाहरण के लिए वर्तमान में कृषि कानूनों का विरोध देखा जा सकता है। इससे पूर्व सीएए का आंदोलन भी इसी तरह चला। यह कहना है भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता का।

loksabha election banner

उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वजपाये की तरह अब सकारात्मक राजनीति नहीं दिख रही। समूचा विपक्ष नकारात्मक हो चुका है। उसका लक्ष्य सिर्फ सत्ता है। सत्ता न मिलने पर देश के खिलाफ भी कुचक्र रचा जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रवृत्ति से राजनीति को ही नहींं देश को भी खतरा पैदा हो रहा है। प्रत्येक नागरिक की इस संबंध में विचार करने की जरूरत है। राजनीतिक दलों का भी एक मंथन शिवि लगे तो बेहतर होगो। कम से कम राष्ट्रीय विषय, अंतरराष्ट्रीय विषय, आंतरिक सुरक्षा और संवैधानिक विषयो पर तो अलग अलग आवाज नही सुनाई देनी चाहिए। यदि ऐसा होता भी है तो उसे खत्म करने के सख्त कदम भी उठाए जाने चाहिए।

बोले, बिना सख्ती के कुछ नही होगा

भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि बिना सख्ती के कुछ नही होगा। हालात न सुधरे तो जैसे हम आजादी से पूर्व अलग अलग खांचों में बंटे थे उसी स्थिति में फिर पहुँच जयेगे। कई बार ऐसा लगता है कि कुछ ताकते ऐसी पैदा हो चुकी हैं जो अब देश को कमजोर कर इस तरह देश को बांटने में लगी हैं। नई पीढ़ी को चाहिए कि ऐसी शक्तियों जो पहचाने उन्हें मुहतोड़ जवाब दे। सिर्फ राजनीति व स्वार्थ की बात नही होनी चाहिए। देश सब से ऊपर होता है। इस बात की सभी को समझना होगा।

युवाओं को निष्पक्ष होकर विचार करना होगा

भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती का कहना है कि आज की राजनीति में युवाओं जो गंभीर होना पड़ेगा। उन्हें आगे बढ़ कर स्वयम मंथन और निर्णय करना होगा। यदि वह सकारात्मक राजनीति के लिए वातावरण बनायेगे तो देश भी उसी दिशा में बढेगा। यही आज की मांग है। युवा वर्ग को भी निजी स्वार्थ से ऊपर उठ कर राष्ट्र प्रथम पर केंद्रित होना पड़ेगा। कृषि कानून, नागरिकता कानून इन सभी का निष्पक्ष मूल्यांकन होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.