Move to Jagran APP

विहिप व बजरंग दल ने भारत माता के चित्र को दीपों से सजाया Prayagraj News

अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से मनाया गया। इस दौरान भारत माता के चित्र को दीपों से सजाया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 02:26 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 02:26 PM (IST)
विहिप व बजरंग दल ने भारत माता के चित्र को दीपों से सजाया Prayagraj News
विहिप व बजरंग दल ने भारत माता के चित्र को दीपों से सजाया Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने अखंड भारत का संकल्प दोहराया। साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

देश के विभाजित हिस्से को लेकर अखंड भारत बनने जा रहा है : विहिप संगठन मंत्री

बजरंग दल द्वारा यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम वर्ष 1988 से लगातार आयोजित किया जाता है।  इस साल कार्यक्रम का 31वां वर्ष है। सर्वप्रथम अखंड भारत माता के चित्र को दीपों से सजाया गया। सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि भारत हमारे लिए मां है। मां का बंटवारा नहीं हो सकता। संकल्प कार्यक्रमों से कई संकल्प पूर किए गए। अब भारत एक देश, एक निशान, एक विधान का संकल्प पूरा करने व विभाजित हिस्से को लेकर अखंड भारत बनने जा रहा है।

वंदे मातरम् का सभी ने किया गायन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय गुप्ता ने की। अंत में समारोह के अवसर पर मौजूद विहिप और बजरंग दल के मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा वंदे मातरम् का गायन एक साथ किया गया। समारोह का संचालन महानगर संयोजक अभिमन्यु शाही ने किया। इसमें धीरेंद्र कुशवाहा, अमित सिंह, नवीन जायसवाल, अभिषेक, आनंद, अविनाश सिंह, बालेंदु, गौरव जायसवाल, सुरेश अग्रवाल, अमित पाठक, सुशील राय, विनोद अग्रवाल, आरएन गोयल आदि शामिल रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.