प्रयागराज, जागरण ऑनलाइन टीम। प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी खून से सने घर में मिले। हैरानी की बात यह है कि दोनों के हाथों में चाकू था और दोनों खून से लथपथ थे। पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि दोनों झगड़े के बाद एक दूसरे पर हमला किया है।

चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि मक्खन बागवानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार में उसकी पत्नी सुमन और तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चों में लड़की की शादी हो चुकी है। वहीं एक बेटा शिवम और दूसरा बेटा विवेक मजदूरी करते हैं। दोनों बेटे काम पर गए थे।

पड़ोसियों ने बताया कि घर से लड़ाई झगड़े की आवाज आई तो वह जब घर में पहुंचे तो दोनों पति पत्नी खून से सने पड़े थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि मक्खन अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

Edited By: Mohammed Ammar