Move to Jagran APP

अस्पताल में महिलाओं की फोटो खींचने पर हंगामा, एतराज करनेे पर युवक ने आशा और एएनएम से की झड़प Prayagraj news

आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम ने विरोध करते हुए इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। विवाद बढऩे पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए घूरपुर पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौहनिया चौकी इंचार्ज ने आशा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए लिखित तहरीर ली

By Ankur TripathiEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 11:14 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 11:14 PM (IST)
अस्पताल में महिलाओं की फोटो खींचने पर हंगामा, एतराज करनेे पर युवक ने आशा और एएनएम से की झड़प Prayagraj news
महिला वार्ड में मंगलवार दोपहर अस्त व्यस्त महिलाओं की फोटो खींचने के मामले में जमकर हंगामा हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा के महिला वार्ड में मंगलवार दोपहर अस्त व्यस्त महिलाओं की फोटो खींचने के मामले में जमकर हंगामा हुआ। आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम ने विरोध करते हुए इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। विवाद बढऩे पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए घूरपुर पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

नसबंदी कराने पहुंची महिलाओं की एक युवक ले रहा था फोटो 

 

जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय परिवार कल्याण का कैंप चल रहा है। इसमें आशा व एएनएम द्वारा महिलाओं को नसबंदी के लिए प्रेरित करके अस्पताल लाया गया है।  कैंप में महिलाओं का डॉक्टरों द्वारा नसबंदी  व महिला स्वास्थ्य संबंधित विशेष इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर बाद एक युवक महिलाओं के वार्ड में घुस गया। नसबंदी के बाद अस्त-व्यस्त वस्त्र में लेटी महिलाओं की वह फोटोग्राफी करने लगा। जब महिलाओं ने उसे रोका तो अपने को इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़ा होने का धौंस जमाने लगा। इसके बाद वह  वीडियो बनाने लगा। इस पर वार्ड की महिलाओं ने आशा व एएनएम को बुलाया। उन्होंने भी फोटो खींचने से मना किया। कहा कि पहले केंद्र के अधीक्षक से अनुमति ले लीजिए। देखते देखते महिलाओं व युवक का विवाद बढ़ता गया जो धीरे-धीरे केंद्र से निकलकर के सड़क पर हाथापाई के रूप में भी बदल गया। इसके बाद  आशाओं ने काम ठप कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.तरुण पाठक ने घूरपुर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर गौहनिया चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए लिखित तहरीर लिया तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर आशा और एएनएम कार्यकर्ता अपने काम पर लौटीं। काफी देर तक राष्ट्रीय परिवार कल्याण का शिविर भी बाधित रहा।  आशाओं ने आरोप लगाया है कि अक्सर स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड में घुसकर बाहरी लोगों द्वारा इस तरह की करतूत की जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.